Monday, October 19th, 2026

वड़ोदरा पहुंची छत्तीसगढ़ की टीम, छह दिन रहेंगे क्वारंटाइन

रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) की टीम मध्यप्रदेश से पांच टी-20 अभ्यास मैच खेलने के बाद वड़ोदरा पहुंच गई है। कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए छह दिन के खिलाडि?ों को क्वारंटाइन किया गया है। 8 और 9 जनवरी को टीम अभ्यास के लिए उतरेगी। इसके बाद 10 जनवरी से सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के मुकाबले खेले जाएंगे और 10 जनवरी को ही छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला  हिमाचल प्रदेश के साथ दोपहर 12 बजे से एफबी कालोनी ग्राउंड वड़ोदरा में खेला पहला। इससे पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच इंदौर में पांच अभ्यास मैच खेले गए जिसमें छत्तीसगढ़ ने दो मैच में जीत हासिल की और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा।

10 जनवरी से सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी शुरू हो रही है और छत्तीसगढ़ टीम के चार मुकाबले वड़ोदरा के एफबी ग्राउंड में व आखिरी मुकाबला रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम वड़ोदरा में खेला जाएगा। टीम की कमान हरप्रीत सिंह भाटिया को सौंपी गई है। अभ्यास मैच के बाद इंदौर से छत्तीसगढ़ की टीम वड़ोदरा पहुंच गई जहां सभी खिलाडि?ों को क्वारंटाइन पर रखा गया है। जहां खिलाडि?ों का तीन चरणों में कोरोना जांच की जाएगी और रिपोर्ट बीसीईसीई को सौंपी जाएगी। तीन चरणों की रिपोर्ट के बाद ही खिलाडि?ों को अभ्यास का मौका मिलेगा। अभी खिलाडि?ों को अलग-अलग होटल में रोका गया है।

छत्तीसगढ़ का पहला मैच 10 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के साथ दोपहर 12 बजे से, एफबी कालोनी ग्राउंड वड़ोदरा, दूसरा मैच 12 जनवरी को महाराष्ट्र से दोपहर 12 बजे से, एफबी कालोनी ग्राउंड वड़ोदरा, तीसरा मैच 14 जनवरी वड़ोदरा से दोपहर 12 बजे से, एफबी कालोनी ग्राउंड वड़ोदरा, चौथा मैच 16 जनवरी गुजरात टीम के साथ दोपहर 12 बजे से, एफबी कालोनी ग्राउंड वड़ोदरा और आखिरी मैच 18 जनवरी को उत्तराखंड के साथ दोपहर 12 बजे से रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम वड़ोदरा में खेला जाएगा।

छत्तीसगढ़ की चयनित टीम इस प्रकार हैं - अजय मंडल, अमनदीप खरे, आनंद राव, हरप्रीत सिंह भाटिया (कप्तान), जीवनजोत सिंह, एम. बिन्नी सेमुअल, एम. रवि किरन, मो. शहबाज हुसैन (विकेट कीपर), परिवेशधर, रिषभ तिवारी, सानिध्य हुरकत, शशांक चंद्राकर, शशांक सिंह, सौरभ खरवार, सुभम सिंह, सुभम अग्रवाल, सौरभ मजुमदार, सुमित रुईकर, विशाल सिंह कुशवाहा व वीरप्रताप सिंह।

 

Source : Agency

पाठको की राय